''आप''और कांग्रेस पर अकाली नेता चीमा ने साधा निशा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 04, 2018 - 02:03 PM (IST)

चंडीगढ़ःअकाली नेता तथा पूर्व शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने कांग्रेस तथा 'आप' पर निशाना साधते कहा कि दोनों पार्टियां लोगों को गुमराह करने के लिए ड्रामे कर रही हैं। इसी कारण पंजाब के अमन और खुशहाली पर ग्रहण लग गया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों का संबंध  गर्मख्यालियों से है।  कांग्रेस का मकसद सिख लीडरशिप और सिख संस्थाओं को खत्म करना है।  विधानसभा सदन में एक भी बात साबित नहीं कर पाए कांग्रेसी।  

चीमा ने कहा कैप्टन सरकार के मंत्रियों ने माना कि रिपोर्ट में बादलों के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। दलित वर्ग के लोगों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए कांग्रेस ने घटिया चाल चली है। बलाक समति चुनाव की तारीख ऐलाने में चुनाव कमीशन ने नहीं दिखाई समझदारी। 'क्या फूल्का अब धमकियां देकर दर्ज करवाएंगे पर्चे?'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Related News