भयानक सड़क हादसा, अकाली नेता की मौके पर मौ/त
punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 02:17 PM (IST)
माछीवाड़ा साहिब (टक्कर): थाना कूमकलां के अधीन गांव रजूल के निवासी अकाली नेता जगतार सिंह तारी की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक के पुत्र अमरिंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता जगतार सिंह अपनी स्कूटी पर सवार होकर रजूल से करीब एक किलोमीटर आगे सड़क पर पहुंचे थे कि एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जगतार सिंह सड़क पर गिर गए और ट्रक का अगला टायर उनके ऊपर से गुजर गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही थाना कूमकलां पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और ट्रक ड्राइवर पाल सिंह को गिरफ्तार कर वाहन अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जगतार सिंह लंबे समय से शिरोमणि अकाली दल से जुड़े थे और पार्टी के एक मेहनती नेता थे। उनकी मौत से गांव रजूल में शोक की लहर दौड़ गई है। जगतार सिंह का गांव में अंतिम संस्कार किया गया, जहां उन्हें नम आंखों से विदाई दी गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

