अकाली विधायक ने CM Mann से की 2 बार मुलाकात, बनी चर्चा का विषय

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 03:36 PM (IST)

पंजाब डेस्क: अकाली दल के विधायक की आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा के बीच अहम खबर सामने आई है। दरअसल,  बंगा से अकाली दल विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खी मुख्यमंत्री भगवंत मान से 2 दिन में 2 बार मुलाकात कर चुके हैं। इसी चलते चर्चा चल रही थी कि शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता सुखविंदर सिंह सुक्खी आने वाले समय में आप पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : Punjab: Drone के जरिए फिर भारत पहुंची 15 करोड़ की हैरोइन, सर्च अभियान जारी

'आप' में जाने छिड़ी चर्चा के बीच विधायक सुक्खी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सी.एम. मान से उनकी मीटिंग एक घंटा 15 मिनट तक चली है लेकिन इस दौरान उनकी पार्टी बदलने की कोई बात नहीं हुई है। सी.एम. से मुलाकात के दौरान उन्होंने सिर्फ अपने हल्के के मुद्दे उठाए हैं।  उन्होंने कहा कि 'आप' को सत्ता में आए हुए 2 साल हो गए हैं, अगर पार्टी में जाना ही होता तो कब के चले जाते।

PunjabKesari

विधायक सुखविंदर सुक्खी ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सी.एम. मान से 2 बार मुलाकात हुई है। एक शनिवार को जब सी.एम. मान खटकड़कलां में म्यूजियम की शुरूआत करने आए थे। इस उन्होंने सी.एम.को सारी बात बताई और वह चले गए। इस दौरान डीसी को कोई गलतफहमी हुई और उन्होंने सीएम स्टाफ को कहा कि सुखविंदर सुक्खी उनसे मिलना चाहते हैं तो उन्हों ने कहा कि अगले दिन 11 बजे रिहायश पर भेज दिया जाए। इसी के चलते वह दूसरे दिन सीएम हाऊस 4 बजे मुलाकात के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने हलके के मुद्दों पर उनसे बातचीत की। सुखविंद सुक्खी ने कहा कि उन्होंने पहले ही सी.एम.मान से कहा था कि आपसे की मुलाकात चर्चाए शुरू हो जाएंगी। इस बारे में अपनी पार्टी के विधायक से बात कर चुके हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News