पंजाब CM Bhagwant Mann ने Live होकर किसानों का किया धन्यवाद, कही ये बात

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2024 - 06:46 PM (IST)

पंजाब डेस्क :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लाइव होकर किसानों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि प्रदान करने वाला राज्य है। बता दें पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज पंजाब की हवा, पानी और जमीन को लेकर अहम बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में लाभदायक कारोबार बनाने के लिए पंजाब सरकार हर संभव कोशिश कर रही है, बहुत सारे फैसले खेती को बचाने के लिए की गई। सी.एम. मान ने कहा कि किसानों के लिए बिजली का प्रबंध, मंडियों में लिफ्टिंग का प्रबंध, लेबर का प्रबंध और ट्रांसपोर्ट के प्रबंध किए जाते हैं। फसलों को लेकर महीना पहले ही प्लानिंग कर ली जाती है। 

 

ਮੁਹਿੰਮ 'ਚ ਸਾਥ ਦੇਣ ਲਈ ਕਿਸਾਨ ਭਰਾਵਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦੀ ਹਾਂ...

ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹਵਾ, ਪਾਣੀ ਤੇ ਧਰਤੀ ਨੂੰ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਪੀੜ੍ਹੀਆਂ ਲਈ ਬਚਾਉਣਾ ਸਾਡੀ ਡਿਊਟੀ ਨਹੀਂ ਫ਼ਰਜ਼ ਹੈ...ਫ਼ਰਜ਼ ਨਿਭਾ ਰਹੇ ਹਾਂ... Live pic.twitter.com/xZHlbZn3M9

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 26, 2024

इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि उन्होंने पिछले साल किसानों से अपील की थी कि धान की पूसा-44 किस्म की बुआई न की जाए। क्योंकि ये फसल पकने में 152-155 दिन लेती है। पूसा-44 किस्म की धान की बुआई न करने से पानी और बिजली की काफी बचत होगी। सी.एम. मान ने किसानों को बासमती की बुआई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पीआर 126-127-128 को पकने में 92 दिन लगते हैं और पानी की बचत भी होती है। पिछले साल किसानों से अपील करने पर धान की फसल में किसानों ने पूसा-44 की 50 फीसदी कम बुआई की जिससे 477 करोड़ रुपए बिजली विभाग को बचा और अरबों-खरबों लीटर पानी भी बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि पूसा-44 की पराली ज्यादा होती और पीआर 126-127-128 की पराली बहुत कम होती है। सी.एम. ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पंजाब की हवा, पानी और धरती को बचाना हमारा कर्तव्य नहीं है... हम अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। सी.एम. मान ने आगे कहा कि लिफ्टिंग के पैसे साथ-साथ ही किसानों के खातों में जमा करवाए जा रहे हैं। इस मौके सी.एम. ने साथ खड़े रहने वाले किसानों का भी धन्यवाद किया। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी किसानों के साथ जल्द बैठक करने की बात कही है।

 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News