जालंधर में CM भगवंत मान ने वालंटियरों के साथ की बैठक, विरोधियों पर किए जुबानी हमले

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 06:44 PM (IST)

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जालंधर में वालंटियरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जहां पंजाब सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया, वहीं उन्होंने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी की मोदी सरकार और शिरोमणि अकाली दल पर तीखे जुबानी हमले किए।

अपने संबोधन के दौरान सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी को गलतफहमी है कि केजरीवाल को जेल में डालने से पार्टी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी साहिब केजरीवाल जी को अंदर करके पार्टी को खत्म करने की गलतफहमी न रहें।    हम डरने वालों में से नहीं हैं। हम दोगुने जोश से लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल को जेल में डालने से पार्टी खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आप केजरीवाल की सोच को कैसे कैद करोगे। आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। अकाली दल द्वारा निकाली जा रही पंजाब बचाओ यात्रा पर बोलते हुए सी.एम.  मान ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल तापमान देखकर यात्रा पर निकलते हैं।

उन्होंने पंजाब सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि उन्होंने दो साल में पंजाब में जो किया है वह 70 साल में नहीं हुआ। पहले शिक्षक स्कूलों की बजाय टंकी पर चढ़ते थे। आज पंजाब में उनकी सरकार बिना सिफारिश के युवाओं को नौकरियां दे रही है। अब तक 42 हजार 993 युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। पंजाब में 90 फीसदी घरों का बिजली बिल शून्य आ गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News