पंजाबियों के लिए अहम खबर, जारी हुआ Alert

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2024 - 12:40 PM (IST)

जालंधर : पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के कई जिलों में अगले 2 दिन बारिश की संभावना है। वहीं आज मुक्तसर, तरनतारन, गुरदासपुर, अमृतसर, बठिंडा,  फिरोजपुर, फरीदकोट, मानसा, फाजिल्का, और पठानकोट में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बिजली चमकने व तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है।     

वहीं मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 10 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है और इसके बाद मौसम साफ रहेगा। वहीं आज चंडीगढ़ बारिश की कोई संभावना नहीं है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News