पंजाबियों के लिए खुशखबरी! गर्मी से मिलेगी राहत, इन 11 जिलों के लिए जारी हुआ Alert

punjabkesari.in Sunday, Jul 28, 2024 - 11:12 AM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब में मानसून ने अब तक खुलकर अपना रंग नहीं दिखाया था पर अब मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 11 जिले तरनतारन, फिरोजपुर, कपूरथला, मोगा, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में 50 फीसदी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में बारिश की संभावना बहुत कम है।   

राज्य में भले ही तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट आई है पर अभी भी औसत तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। बठिंडा जिले में 39.2 डिग्री तापमान  दर्ज किया गया है, जबकि फतेहगढ़ साहिब में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया।   

गौरतलब है कि पंजाब में इस बार मॉनसून धीमा चल रहा है, इस कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा राज्य में 28-29 जुलाई को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है जबकि 30 और 31 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। इस बार जुलाई महीने में सामान्य से 43 फीसदी कम बारिश हुई है।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News