गणतंत्र दिवस को लेकर पंजाब में अलर्ट, सर्च अभियान जारी
punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2023 - 12:59 PM (IST)

लुधियाना (राज): गणतंत्रता दिवस के मौके पी.सी.आर. जोन-4 की टीम ने चंडीगढ़ रोड़ पर स्थित कुछ इलाकों में चैकिंग अभियान चलाया गया। उन्होने बिहारी कालोनी, संजय गांधी कालोनी और अन्य इलाकों में सर्च किया।
जोन-4 के इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि गणतंत्रता दिवस के चलते शहर में सुरक्षा सख्त की गई है। इसी के चलते उच्चाधिकारियों की हिदायतों पर जोन-4 के अलग-अलग इलाकों में चैकिंग अभियान चलाया गया था। कई वेहडो में जाकर चैकिंग की गई। बता दें कि पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को निकट देखते हुए पंजाब पुलिस की समूची फोर्स को अलर्ट रहने के लिए निर्देश जारी किए हैं।