मोदी के समक्ष कै. अमरेंद्र उठाएं शारदा-यमुना लिंक नहर का मुद्दा: फूलका

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2017 - 02:24 AM (IST)

चंडीगढ़(शर्मा): आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दाखा से विधायक तथा पंजाब विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता एच.एस. फूलका ने कहा है कि मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शारदा-यमुना लिंक नहर का मुद्दा उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों द्वारा पहले से मंजूर इस योजना को कार्य रूप देकर हरियाणा को इस नहर से जल की आपूर्ति की जा सकती है। 

फूलका ने कहा कि विश्वभर में जल की निकासी ऐसे स्रोतों से की जाती है जहां कि मात्रा जरूरत से अधिक हो न कि पहले से न्यूनतम मात्रा के स्रोतों से। फूलका ने हैरानी जताते हुए कहा कि हरियाणा की जरूरत को इस योजना से पूरा करने पर क्यों नहीं सोचा जा रहा। उन्होंने कहा कि कै. अमरेंद्र व प्रकाश सिंह बादल को संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्यान में लाना चाहिए कि वर्तमान एस.वाई.एल. एग्रीमैंट पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पंजाब के प्रति बदलाखोरी का नतीजा है जिससे वर्तमान सरकार द्वारा राज्य के साथ न्याय करना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News