पंजाब में टूटी नहर, डर के साय में लोग, जानें क्या बने मौके के हालात

punjabkesari.in Friday, Jun 20, 2025 - 03:09 PM (IST)

हरचोवाल/गुरदासपुर (विनोद): हरचोवाल के पास नहर टूटने से एक दर्जन से अधिक किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में रेत भरने से लाखों रुपए का नुकसान होने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार तुगलवाल हेड से निकलने वाली नहर जो हरचोवाल से विभिन्न गांवों को सिंचाई के लिए पानी देती है, आज दोपहर अचानक नहर में बड़ी दरार आ गई। जिससे आसपास के किसानों द्वारा बोई गई धान की फसल बर्बाद हो गई। किसानों के खेतों में नहर का पानी 3-6 फुट तक देखा गया।

इस संबंध में किसान दलेर सिंह, मित्तर सिंह ने बताया कि हमने महंगे दामों पर पट्टे पर जमीन लेकर धान की फसल बोई है। हजारों रुपए ट्रैक्टर डीजल पर खर्च किए और महंगी खादें उपलब्ध करवाईं, जिससे खेतों में फसल बोई। लेकिन नहरी विभाग की लापरवाही के कारण यह नहर हर साल सीजन के दौरान टूट जाती है, जिससे किसानों को भारी नुकसान होता है। प्रभावित किसानों ने पंजाब सरकार और जिला उपायुक्त, नहरी विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि टूटी नहर की मुरम्मत करवाई जाए और हमें बनता मुआवजा दिया जाए।

इस संबंध में जब नहरी विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि हमने नहर का पानी कम करवा दिया है और नहर में आई दरार को बंद करने के लिए मजदूरों को जरूरी सामान मुहैया करवा दिया है। जल्द ही दरार को बंद कर दिया जाएगा। जब तक यह दरार बंद नहीं होती तब तक नहर में पानी नहीं छोड़ा जाएगा। वही हरचोवाल नहर का किनारा टूटने से किसानों के खेतों में पानी बह रहा है तथा किसानों की धान की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। किसानों को खेतों से रेत निकालने पर ही मोटी राशि खर्च करनी पड़ रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News