डेयरी को चोरों ने बनाया निशाना, घटना CCTV में कैद

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 05:38 PM (IST)

बटाला (साहिल, योगी): कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां में बस स्टैंड के पास स्थित मशहूर संधू डेयरी के चब्बारे वाली दीवार में सेंध लगाकर चोर साढ़े तीन लाख रुपए नकदी, गुल्लकों से पैसे एवं देसी घी चोरी करके फरार हो गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए डेयरी के मालिक हरबाग सिंह संधू ने बताया कि उनकी बस स्टैंड के पास संधू डेयरी है और रात समय एक चोर ने डेयरी के चुब्बारे वाली दीवार में सेंध लगाई और अंदर दाखिल होने के बाद काऊंटर के दोनों गल्ले तोड़े एवं उसमें पड़ी साढ़े तीन लाख रुपए नकदी चुरा ली।

इसके बाद चोर ने डेयरी में रखी गुल्लकों को तोड़कर उनमें से पैसे निकाल लिए और जाते समय देसी घी के पांच पैकेट भी चोरी करके ले गया। हरबाग सिंह ने आगे बताया कि उपरोक्त चोरी की सारी वारदात डेयरी में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में भी कैद हो गई है और इस संबंध में फतेहगढ़ चूड़ियां थाने की पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। उधर, यह भी पता चला है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News