कर्ज में डूबे युवक की किस्मत ने मारी पलटी, बना करोड़पति
punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 05:29 PM (IST)
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): कहते हैं किस्मत कहां पलट जाए, कोई नहीं जानता। कर्जे में डूबे एक युवक की किस्मत ने ऐसी पलटी मारी की कि वह करोड़पति बन गया। बटाला में लॉटरी स्टॉल पर एक युवक और उसकी मां का दुकानदार ने ढोल और माला पहनाकर स्वागत किया। बताया जा रहा है कि, युवक पिछले कुछ महीनों से लगातार इस लॉटरी स्टॉल पर आ रहा था और लॉटरी टिकट खरीद रहा था और आज युवक की किस्मत बदल गई और एक करोड़ रुपये का इनाम निकला।
युवक का कहना है कि वह मस्कट में ड्राइवर का काम करता था और करीब एक साल से यहां वडाला ग्रंथी गांव में अपने घर पर रह रहा है और उसका कहना है कि उस पर करीब 15 लाख रुपये का कर्ज था और वह इसे चुकाने के लिए मेहनत कर रहा था, साथ ही वह अपनी किस्मत बदलने के ख्याल से पिछले कई महीनों से हर दिन लॉटरी टिकट भी खरीद रहा था। परिवार ने हमेशा उसे लॉटरी टिकट खरीदने के लिए मना किया।
लेकिन युवक ने यह आदत नहीं छोड़ी और आज किस्मत ने उसका साथ दे दिया और एक करोड़ रुपये का इनाम निकला। युवक की मां का कहना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उसने सच में इनाम जीत लिया है। वहीं, युवक का कहना है कि वह कर्ज से परेशान था और अब सबसे पहले वह कर्ज चुकाएगा और फिर बिजनेस शुरू करेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

