सोता रहा परिवार... चोर समेट ले गए गहने और नकदी, इलाके में दहशत

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 06:32 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर गोराया/विनोद): गुरदासपुर में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रही है। भैणी मियां खान पुलिस स्टेशन अधीन गांव दातारपुर में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब बेखौफ चोरों ने सो रहे परिवार के घर पर घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात चोरों ने घर की दिवार तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। 

PunjabKesari

बेखौफ चोरों ने घर के अंदर सो रहे परिवार के पिछले कमरे की दीवार तोड़कर लाखों रुपये के सोने के गहने और कैश पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके के लोगों में काफी डर और प्रशासन के खिलाफ विरोध है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित गुरदीप सिंह पुत्र शिंगारा सिंह निवासी दातारपुर ने बताया कि उनका घर गांव के बाहर खेतों में है। बीती रात परिवार के सभी सदस्य रोजाना की तरह घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात चोर खेत की तरफ से घर में घुस आए। चोरों ने चालाकी से घर के पिछले कमरे की दीवार को तोड़ दिया और अंदर घुस गए।

गुरदीप सिंह ने बताया कि सुबह जब घरवालों की आंख खुली तो पिछले कमरे की दीवार टूटी देखकर वे चौंक गए। जब वे अंदर गए तो अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने अलमारी में रखा करीब 13 तोले सोना और 18,000 रुपये कैश चुरा लिया। जब इस बारे में भैणी मियां खान पुलिस स्टेशन के इंचार्ज दविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने मौका देखा है और परिवार के दूसरे लोगों के लिखे बयानों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News