पशुपालकों की बढ़ी चिंता: चौकीदार को बंधक बनाकर पशु फार्म में दिया वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 06:23 PM (IST)

काहनूवान (विनोद): अज्ञात चोरों द्वारा पशु फार्म को निशाना बनाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार और सोमवार की रात को चोरों के एक गैंग ने काहनूवान से घल्लूघारा साहिब जाने वाली सड़क पर बने एक पशु फार्म के चौकीदार को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान चोर फार्म से 3 गायें और एक बछड़ा चुरा लिया। इसके अलावा, चोरों का गैंग फार्म में लगे इन्वर्टर, कटर और गायों के लिए चारे की 3 बोरियां भी ले गया।

काहनूवान निवासी बिक्रम सिंह ने बताया कि यूरोप से लौटने के बाद उन्होंने पशु फार्म खोलने का फैसला किया और कुछ समय पहले उन्होंने काहनूवान-घल्लूघारा साहिब रोड पर एक पशु फार्म खोला। बीती रात चोरों का एक गैंग उनके पशु फार्म में घुस गया और फार्म हाउस पर सो रहे चौंकीदार गुरनाम सिंह के हाथ-पैर बांध दिए और उससे उसका मोबाइल फोन छीनकर दीवार के ऊपर फेंक दिया ताकि वह किसी को इस बारे में न बता सके।

इसके बाद उन्होंने गेट के अंदर का ताला खोला और अंदर से 3 कीमती गायें, एक बछड़ा, कटर, इन्वर्टर, 3 चारे की बोरियां चुरा लीं और गायों समेत इन सभी सामानों को एक छोटे हाथी और एक बैलेरो जीप में लाद लिया। जाते समय ये चोर फार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी ले गए। बिक्रम सिंह ने बताया कि उनके फार्म से गायें और दूसरा सामान चोरी होने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस बारे में काहनूवान पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News