फ्लाइट की देरी के कारण अमरनाथ यात्रियों ने किया हंगामा

punjabkesari.in Friday, Jul 05, 2019 - 06:30 PM (IST)

जालंधर(सुधीर): अमृतसर से श्रीनगर के लिए जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में देरी होने के कारण लोगों की तरफ से हंगामा करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के मुताबिक अमृतसर से आज इंडिगो फ्लाइट नंबर 6ई 477 श्रीनगर 1.20 पर जानी थी। इस फ्लाइट में सभी अमरनाथ यात्री थे और यह फ्लाइट 1.20 पर श्रीनगर टेकऑफ होनी थी परन्तु अमरनाथ यात्रियों को ढाई घंटे फ्लाइट में बिठा कर रखा गया। बता दें कि इस फ्लाइट में दुबई के यात्री भी श्रीनगर अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे। 

बताने योग्य है कि तीन घंटे की देरी के बाद फ्लाइट ने उड़ान भरी। तीन घंटे की देरी होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि कुछ यात्रियों ने होटलों में कमरे बुक करवाए हुए थे और कुछ यात्रियों ने बालटाल से चढ़ाई शुरू करनी थी परन्तु ऐसा नहीं होगा, क्योंकि अमरनाथ यात्रा पर 4 बजे के बाद जाने नहीं दिया जाता। इस कारण अब सभी यात्रियों को श्रीनगर ही रुकना पड़ेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News