Gurdaspur में चुनावों के बीच Traffic व्यवस्था फेल, जाम में फंसी एंबुलेंस

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 02:34 PM (IST)

दीनानगर(हरजिंदर सिंह गोराया): दीनानगर में जहां आज नगर परिषद के चुनाव हो रहे हैं। वहीं शहर में ट्रैफिक व्यवस्था की कमजोरी एक बार फिर उस समय सामने आई जब मेन बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लंबे ट्रैफिक जाम के कारण एक एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही। एंबुलेंस में सवार मरीज और उसके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

चुनावों के कारण बढ़े ट्रैफिक दबाव को देखते हुए शहर में गाड़ियों की संख्या काफी बढ़ गई है, लेकिन ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं दिख रहे हैं। कई जगहों पर गलत तरीके से पार्क की गई गाड़ियों और सड़कों पर भीड़ के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक जाम के कारण न केवल एंबुलेंस, बल्कि आम राहगीरों को भी घंटों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि शहर के मेन चौकों और बाजारों में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए और अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इमरजेंसी सेवाओं में कोई रुकावट न आए और लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिल सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News