बड़ी खबर : एक बार फिर 295 भारतीयों को Deport करेगा America

punjabkesari.in Saturday, Mar 22, 2025 - 07:02 PM (IST)

पंजाब डेस्क : अमेरिका द्वारा अवैध रुप से रह रहे प्रवासियों को डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं इसी बीच खबर सामने आई है कि अमेरिका फिर से 295 के करीब भारतीयों को जल्द डिपोर्ट कर सकता हैं। इसे लेकर विदेश राज्यमंत्री ने लोकसभा में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अमेरिका के अधिकारियों ने बताया है कि 295 व्यक्तियों को अमेरिका से निकाले जाने के लिए हिरासत में रखा गया है।

वहीं अमेरिका इन्हें कब डिपोर्ट कर रहा है इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि अब तक करीब 388 भारतियों को अमेरिका डिपोर्ट कर चुका है। वहीं इस दौरान अमेरिका से भारत में लैंड हुई फ्लाईट में भारतियों को हथकड़ियां लगा कर लाने को लेकर विवाद छिड़ गया था। इसके साथ ही अमृतसर में अमेरिका से आई फ्लाईट को लैंड करवाने को लेकर भी विवाद गर्माया था।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News