Punjab: खडूर साहिब में बड़ी जीत के बाद डिब्रूगढ़ जेल पहुंची Amritpal की पत्नी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2024 - 02:04 PM (IST)

चंडीगढ़: पंथक सीट खडूर साहिब से बड़ी जीत हासिल करने के बाद अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर डिब्रूगढ़ जेल पहुंच गई हैं,जहां उनकी मुलाकात अमृतपाल सिंह से होगी। लोकसभा चुनाव नतीजों के एक दिन बाद किरणदीप कौर अमृतपाल सिंह से मिलने डिब्रूगढ़ जेल पहुंची हैं।

amritpal  s wife reached dibrugarh jail

लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से आजाद मैदान में उतरे अमृतपाल सिंह ने यहां ऐतिहासिक जीत हासिल की है। खडूर साहिब के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। जेल में रहने के बावजूद अमृतपाल ने यहां करीब 2 लाख के अंतर से जीत हासिल की है। अमृतपाल सिंह की ये जीत पंजाब की सबसे बड़ी जीत है।  अमृतपाल को यहां 404430 रिकॉर्ड वोट मिले जबकि उनके विरोधी कुलबीर जीरा को  207310 वोट, वहीं आम आदमी पार्टी के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को 194836 वोट मिली। इसके अलावा अकाली दल के विरसा सिंह वल्टोहा महज 86416 वोटों पर सिमट गए। 

अमृतपाल सिंह को  जीत के लिए माता-पिता ने किया धन्यावाद
अमृतपाल के माता-पिता ने अपने बेटे की जीत के लिए देश को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम पूरे पंथ और पंजाब के लिए खुशी की बात है, लेकिन उन्होंने यह भी अपील की कि 6 जून तक कोई भी किसी भी तरह का जश्न न मनाए क्योंकि हमारा शहीदी दिवस चल रहा है। उनके द्वारा श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया जाएगा और भोग 6 जून को होगा। उन्होंने कहा कि यह जीत हमारे शहीद सिंहों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद नशा, बंदी सिंह और बेअदबी के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News