जेल में बंद अमृतपाल सिंह के हक में उतरे The Great Khali, छिड़ी नई चर्चा

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 11:49 AM (IST)

पंजाब डेस्क: नशे के खिलाफ 18 सितंबर से शुरू होने वाली यात्रा से पहले भाजपा नेता और पूर्व WWE चैंपियन द ग्रेट खली ने पंजाब की सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, एक इंटरव्यू में खली ने जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर कहा कि उन्हें राजनीति में काम करने का मौका मिलना चाहिए और पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में उन्हें भी साथ आना चाहिए। इस बयान के बाद राजनीति में चर्चा छिड़ गई है। 

खली ने अमृतपाल सिंह के सामाजिक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब के युवाओं को पगड़ी बांधने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया है। उनके मुताबिक, अमृतपाल के इस योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। द ग्रेट खली ने कहा कि अगर अमृतपाल सिंह जेल से बाहर आते हैं तो वह पंजाब की स्थिति सुधारने के लिए काम कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि अमृतपाल के बारे में लगातार नकारात्मक बातें की जाती हैं, लेकिन यह भी देखा जाना चाहिए कि वह मौजूदा समय में किस स्थिति में हैं और उन्हें पंजाब के लिए काम करने का कितना मौका मिला है। पंजाब को बॉर्डर स्टेट बताते हुए खली ने कहा कि ऐसे राज्य में नेतृत्व का मुद्दा महत्वपूर्ण है। उन्होंने दोहराया कि अमृतपाल सिंह को राजनीति में काम करने का मौका मिलना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News