कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं के बीच सुनील जाखड़ ने तोड़ी चुप्पी, पढ़ें क्या कहा
punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 06:02 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब BJP नेता सुनील जाखड़ के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं पिछले 1-2 दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही हैं। इस बीच, अब इन चर्चाओं को लेकर सुनील जाखड़ का एक बयान सामने आया है। जाखड़ ने एक ट्वीट में साफ किया है कि वह BJP नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं को पूरी तरह से गलत बताया है।

सुनील जाखड़ ने अपने ट्वीट में कहा है कि मैंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट देखे हैं, जिनमें यह इशारा किया गया है कि मैं कांग्रेस पार्टी में फिर से शामिल हो रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं यह साफ करना चाहता हूं कि ये खबरें पूरी तरह से झूठी, बेबुनियाद और सच्चाई से कोसों दूर हैं। जाखड़ ने कहा कि मैं BJP के साथ हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रमोट की गई 'सबका साथ, सबका विकास' की आइडियोलॉजी के लिए कमिटेड हूं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

