अजनाला में सक्की नाले से मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, जांच शुरू

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 01:37 PM (IST)

अमृतसर/अजनाला(रमन): अजनाला के गांव तलवंडी राय दादू में स्थित सक्की नाले से आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

नाले में मिली व्यक्ति की लाश
जानकारी के अनुसार, गांव के लोगों ने जैसे ही नाले में लाश देखी, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया, जहां उसे पहचान के लिए रखवाया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में थाना अजनाला के प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नाले में किसी व्यक्ति की लाश पड़ी है।

शव की पहचान में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में 72 घंटों के लिए पहचान हेतु रखवा दिया गया है। शुरुआती जांच में मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके एक हाथ पर “संधू” लिखा हुआ है, जबकि दूसरे हाथ पर टैटू बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News