Amritsar में बड़ी वारदात, लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने व्यक्ति को मारी गोली

punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2026 - 05:39 PM (IST)

अमृतसर: अमृतसर के शिवाला इलाके के पास देर रात बाइक सवार 3 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाकर उससे लूटपाट शुरू कर दी। जब व्यक्ति ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित से नकदी और अन्य सामान लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अमृतसर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News