बड़ी वारदात! अमृतसर में GYM पर ताबड़तोड़ फायरिंग, शीशे के आर-पार हुई गोली

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 05:39 PM (IST)

अमृतसर: जिले में आज सुबह जिम पर गोलियां चलने की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, आज तड़के सुबह करीब 5 बजे बाइक पर आए 2 बदमाशों ने  मेहता चौंक स्थित जेडी जिम पर 3 राउंड फायर किए। इस दौरान गोली जिम के शीशे के आर-पार हो गई।  इस बीच रिसेप्शन पर बैठा व्यक्ति बाल-बाल बच गया। 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर महिला थाने की पुलिस पहुंची और 3 खाली खोल बरामद किए हैं। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई है। इसमें बदमाशों के मुंह ढके हुए नजर आ रहे हैं। सीसीटीी में देखा  गया कि, 2 युवक बाइक पर सवार होकर जिम के बाहर आए, इनमें से बाइक के पीछे बैठे एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी और मौके पर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस द्वारा जिम के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। 

इस मामले को लेकर महिता थाने के अतिरिक्त थाना सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने कहा कि, उन्हें सूचना मिली की  तड़के सुबह करीब 5 बजे जिम पर फायरिंग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आगे की जांच शुरू की। मामले के बारे में सब-इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि जिम मालिक के बयान के मुताबिक, उन्हें पहले भी पैसे मांगने वाले कॉल और मैसेज आए थे, जिसके बाद यह घटना हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना का CCTV फुटेज सामने आया है और पुलिस इसकी पूरी जांच कर रही है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News