Amritsar : नगर निगम मुलाजिम ने की आ''त्मह''त्या, घटना से पहले वीडियो बना किए बड़े खुलासे

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 01:53 PM (IST)

अमृतसर : अमृतसर के चबाल रोड पर रहने वाले नगर निगम के एक कर्मचारी द्वारा घरेलू झगड़े के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अश्विनी कुमार उर्फ आशु नाहर के रूप में हुई है, जो नगर निगम में ड्राइवर के पद पर तैनात था और नगर निगम ऑटो वर्कशॉप यूनियन का अध्यक्ष भी था। आत्महत्या करने से पहले अश्विनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी प्रिया, साले सिकंदर, सास नीलम और दो चाचा-ससुर (प्रभजोत और अमरजोत) को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में वह भावुक होकर रोता हुआ नजर आया और बताया कि उसे परेशान किया जा रहा था।

अश्विनी दो बेटियों (10 और 7 साल) का पिता था। वीडियो में उसने अपनी बेटियों और परिवार से माफी मांगी और संदेश दिया कि उसके जाने के बाद उसकी बेटियों को उसके भाई (चाचा) के पास रखा जाए।

क्या था झगड़ा?

जानकारी के मुताबिक, अश्विनी का अपनी पत्नी से पिछले 6 महीने से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि यह विवाद अलमारी में मिले एक विवादित सामान को लेकर शुरू हुआ था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई और अश्विनी ने सुबह करीब 3:30 बजे अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अश्विनी के बनाए वीडियो और परिवार के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है ताकि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News