सड़क पर दौड़ता पशु बना काल! मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 05:53 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): रस्सी खुलवाकर सड़क पर दौड़ रहे पशु ने मोटरसाइकिल सवारों को अपनी चपेट में ले लिया और पशु से टकराने से मोटरसाइकिल सवार तीन में से दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर चोटें आई हैं और उसके शरीर की कई हड्डियां भी टूट गई हैं। यह हादसा गुरदासपुर कलानौर रोड पर खैहरा कोटली के पास हुआ है।

जानकारी देते हुए मोटरसाइकिल सवार अर्शदीप ने बताया कि वह बोरवेल पर काम करते है और पठानकोट के पास एक गांव से काम निपटा कर अपने गांव हकीमपुर जा रहे थे। मोटरसाइकिल बलजीत सिंह चला रहा था। जब वे गांव खैहरा कोटली के पास पहुंचे तो सड़क पर एक बछड़ी अचानक अपनी रस्सी खुलवा कर भागने लग गई और सीधे उनके मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिस कारण बलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसे भी चोटें आईं है।

वहीं सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी रूम में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. लोहित ने बताया कि अर्शदीप को हल्की चोट आई है, जबकि बलजीत सिंह को काफी चोटें आई हैं और शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर भी हुआ है। उसका इलाज शुरू कर दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News