30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान! जानें ताजा Update

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 04:17 PM (IST)

कपूरथला(मीनू ओबराय) : शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी रहने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर के विभिन्न इलाकों में कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

30 जुलाई को पूरे पंजाब में रहेगा बंद
नगरपालिका कर्मचारी संगठन ने 30 जुलाई को पूरे पंजाब में पूर्ण बंद का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके विरोध में यह फैसला लिया गया है।

सरकार के साथ बैठक रही बेनतीजा
नगरपालिका कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल थापर ने बताया कि बीते दिन संगठन की पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक हुई थी, लेकिन यह पूरी तरह बेनतीजा रही। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की किसी भी जायज मांग को स्वीकार नहीं किया।

सरकार के रवैये पर जताई नाराजगी
गोपाल थापर ने सरकार के अड़ियल रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जब तक कर्मचारियों की सभी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

'पंजाब बंद' के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार
प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि 30 जुलाई को होने वाले पंजाब बंद के दौरान यदि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी होती है या किसी तरह का नुकसान होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।

प्रशासन की बढ़ी चिंता
हड़ताल और पंजाब बंद के ऐलान के बाद प्रशासनिक हलकों में चिंता बढ़ गई है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो सफाई व्यवस्था और अधिक प्रभावित होने के साथ-साथ आम जनजीवन पर भी व्यापक असर पड़ सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News