कांग्रेस को एक और झटका, कांग्रेसी विधायक की पत्नी हुई भाजपा में शामिल
punjabkesari.in Wednesday, Nov 24, 2021 - 08:47 PM (IST)

चंडीगढ़ : कांग्रेस को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि नवांशहर से पंजाब कांग्रेस विधायक अंगद सैनी की पत्नी अदिति सिंह भाजपा में शामिल हो गई हैं। अदिति सिंह कांग्रेस पार्टी से बागी चल रही थीं। अदिति सिंह, जोकि यू.पी. की रायबरेली सीट से विधायक थी, के भाजपा में शामिल होने से पंजाब कांग्रेस के विधायक अंगद सिंह सैनी को पंजाब में चुनावों के दौरान काफी नुक्सान झेलना पड़ सकता है।
बता दें कि अंगद सैनी पंजाब की नवांशहर सीट से कांग्रेसी विधायक हैं। अदिति सिंह द्वारा कांग्रेस से अलग होकर भाजपा में शामिल होने पर उनके पति अंगद को पंजाब में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि विधायक अंगद सिंह सैनी की शादी 21 नवम्बर 2019 को अदिति सिंह के साथ हुई थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here