जालंधर में AAP को झटका! पूर्व हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने थामा BJP का दामन
punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 04:10 PM (IST)
जालंधरः जालंधर नॉर्थ हलके के पूर्व इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
बताया जा रहा है कि कुछ देर पहले ही पार्टी की ओर से दिनेश ढल्ल को हलका इंचार्ज के पद से हटाकर उनकी जगह वीनित धीर को जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद अब दिनेश ढल्ल के BJP में शामिल होने की खबर सामने आई है। आज स्थानीय होटल में आयोजित BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिनेश ढल्ल को पार्टी में शामिल किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों सहित भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। दिनेश ढल्ल के BJP में शामिल होने को जालंधर नॉर्थ की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

