दहेज की बली चड़ी एक और महिला, मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Dec 01, 2021 - 02:56 PM (IST)

राजपुरा (मस्ताना): दहेज के तानों से तंग आई महिला ने फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। थाना शंभू की पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसके पति समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार जिला अंबाला निवासी हरनेक सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि कुछ समय पहले उसकी 23 वर्षिय बेटी सोनिया देवी का विवाह गांव गदापुर थाना शंभू निवासी सुखविंदर सिंह के साथ हुआ था। विवाह से कुछ समय बाद ससुराल वालों ने लड़की को दहेज लाने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ेंः जानें क्यों की 'आम आदमी पार्टी' ने स्कूलों में छापामारी

हरनेक सिंह ने बताया कि बीते दिन उन्होंने अपने जमाई को फोन किया तो उसने बताया कि उनकी बेटी ने फांदा लगा कर खुदकुशी कर ली है। वह अपने कुछ रिश्तेदारों को लेकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी की लाश बैड पर पड़ी हुई थी। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को ससुराल वाले परेशान करते थे, जिससे तंग आकर उसने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। पुलिस ने हरनेक सिंह की शिकायत पर मृतका के पति सुखविंदर सिंह, सास मनजीत कौर, देवर, पलविंदर सिंह व एक अन्य महिला के खिलाफ धारा बी, 34 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News