पंजाब में उद्योगों को लेकर बोले अनुराग ठाकुर, जालंधर वासियों के लिए कही यह बात

punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 02:02 PM (IST)

जालंधर (गुलशन): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीते दिन उद्योगपतियों के साथ एक मीटिंग दौरान कहा कि पंजाब में इंडस्ट्रियल ग्रोथ नहीं हो रही जिसकी जिम्मेदार राज्य सरकार है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यानाथ के मुख्यमंत्री रहते यू.पी. में पिछले 5 वर्षों में 4 लाख करोड़ का निवेश हुआ है। गुंडागर्दी और नशों का खात्मा हुआ है परन्तु पंजाब पीछे रह गया  कांग्रेस के पास कोई नीति ही नहीं है इसलिए वह पंजाब में निवेश नहीं करवा सकी।

यह भी पढ़ेंः बिक्रम मजीठिया के निशाने पर सिद्धू, लोगों से किया यह वादा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बीते दिन बी.एस.एफ. चौक नजदीक एक होटल में भाजपा इंडस्ट्रियल सेल और लघु उद्योग भारतीय की एक मीटिंग को संबोधन कर रहे थे। इस मौके उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह भी थे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस समय पंजाब में व्यापार बढ़ाने की बात तो बाद की है, कहीं व्यापार समेटने की नौबत न आ जाए। मुख्यमंत्री चन्नी पंजाब के नौजवानों को बाहर भेजने के लिए आईलेट्स सेंटर खोलने की बात कर रहे हैं परन्तु उन्होंने नौजवानों को यहां रोजगार देने के लिए कोई नीति नहीं बनाई। ई.डी. ने रेड की तो मुख्यमंत्री चन्नी के 111 दिन के कार्यकाल में उनके भांजे के घर से 11 करोड़ रुपए पकड़े गए। अभी तो यह 111 दिन का ही कार्यकाल था। यदि 5 वर्ष साल मिले होते तो क्या होता?

यह भी पढ़ेंः चुनावों से पहले हाईकमान सख्त, केवल सिंह ढिल्लों के बाद अब कटी इस विधायक की पतंग

उद्योगपति शांत गुप्ता, आशुतोष वधवा, अरविन्द धूमल, मुकुल वर्मा आदि ने अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री को इंडस्ट्री को पेश आ रही समस्याओं से जानकार करवाया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जालंधर उनका अपना शहर है। उनका सभी के साथ गहरा रिश्ता है। दिल्ली बीच वाला उनका घर और दफ्तर आपके लिए हर समय खुला है। मतदान के बाद आपकी सभी समस्याओं का हल पहल के आधार पर होगा। इस मौके उनके साथ उद्योगपति विनय गुप्ता, विवेक राठौर, विशाल दादा, तुषार कपूर, भाजपा के जिला प्रधान सुशील शर्मा, जनरल सचिव राजेश ढींगरा, अमरजीत सिंह अमरी, मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, इंडस्ट्रियल सेल के कन्वीनर अश्विनी दीवान हैप्पी समेत कई व्यापारी और उद्योगपति मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः विभाग चुनाव में व्यस्त, प्रॉपर्टी व्यापार के बड़े मगरमच्छ धांधलेबाजी में मस्त

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर निशाना लगाते उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि उनके सीधे तार खालिस्तानी समर्थकों के साथ जुड़े हुए हैं, जिनके घर में वह रातें बिताते रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के एक साथी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि यदि वह पंजाब के मुख्यमंत्री न बने तो खालिस्तानी प्रधानमंत्री बनेंगे। ऐसी मंशा रखने वाले लोग देश की सुरक्षा नहीं कर सकते। पंजाब को नशा-मुक्त करने के दावे करने वाले केजरीवाल भगवंत मान को एक ब्रांड अम्बेसडर के तौर पर सामने लाए हैं। अब पता नहीं वह पंजाब को नशा-मुक्त करेंगे या पंजाब में नशा मुफ्त करेंगे। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News