इन iPhone पर नहीं अपडेट होगा IOS 26, कहीं आपका फोन तो नहीं List में ?

punjabkesari.in Wednesday, Sep 10, 2025 - 10:49 AM (IST)

पंजाब डेस्कः Apple ने अपने ‘Awe Dropping’ इवेंट में कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं, जिसमें iPhone 17 सीरीज़, Apple Watch Series 11 और AirPods Pro 3 शामिल हैं। साथ ही एपल ने iOS 26 को भी पेश किया है। iOS 26 के अलावा watchOS 26 भी लॉन्च किया गया है। कंपनी ने घोषणा की कि iOS 26 का अपडेट 15 सितम्बर से ओवर-द-एयर (OTA) के ज़रिए उपलब्ध होगा। हालांकि यह अपडेट केवल चुनिंदा iPhones को ही मिलेगा। 

इन iPhone को मिलेगा iOS 26 का Update

  • iPhone 16e, iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max
  • iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max
  • iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max
  • iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max
  • iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max
  • iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max
  • iPhone SE (2nd generation और उसके बाद वाले मॉडल)

इसका मतलब है कि iPhone X और उससे पुराने मॉडल को iOS 26 अपडेट नहीं मिलेगा।

iOS 26 के खास Features

  • Liquid Glass Design Language: नए बार, स्लाइडर, आइकॉन, बटन और विजेट्स ट्रांसलूसेंट होंगे, जो आसपास के बैकग्राउंड को रिफ्लेक्ट-रिफ्रैक्ट करेंगे।
  • Apple Intelligence: इसमें Live Translation फीचर मिलेगा, जिससे टेक्स्ट और ऑडियो को रियल टाइम में ट्रांसलेट किया जा सकेगा।
  • Visual Intelligence: यूज़र स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेकर उस पर सीधे सर्च और एक्शन कर सकेंगे।
  • CarPlay, Maps, Music और Wallet अपडेट: इन ऐप्स का अनुभव पहले से बेहतर होगा।
  • Apple Games ऐप: नए गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए एक अलग ऐप पेश किया जाएगा।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News