पंजाब BJP में स्टेट मोर्चा इंचार्जों की नियुक्तियां, 6 नेताओं को सौपी अहम जिम्मेदारियां
punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2026 - 05:11 PM (IST)
पंजाब डैस्क : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी के 6 नेताओं को राज्य मोर्चों के इंचार्ज नियुक्त किए हैं। इस संबंध में 28 नवंबर को आधिकारिक आदेश जारी किए गए। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जारी सूची के अनुसार, परमिंदर बराड़ को युवा मोर्चा, अनिल सरीन को महिला मोर्चा, जीवन गर्ग को किसान मोर्चा, रजनीश धीमान को एस.सी. मोर्चा, राजेश बाघा को ओ.बी.सी. मोर्चा और राकेश राठौर को अल्पसंख्यक मोर्चा का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


