हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कुल्फी बेचने के बहाने बनाते थे लोगों को मूर्ख

punjabkesari.in Wednesday, Oct 02, 2024 - 10:50 PM (IST)

अमृतसर  : इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियारों का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं, जो इन्हें राजस्थान से लाकर अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते थे। आरोपियों के कब्जे में से 3 पिस्टल व 30 बंदूके बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय मुहम्मद अकबर निवासी गली नंबर 5 कोट खालसा, 36 वर्षीय जावेद खान निवासी गली नंबर 5 गुरू नानक पुरा पुतलीघर, 27 वर्षीय कासिम निवासी सरकार पत्ती कोट खालसा, 26 वर्षीय मुकेश कुमार उर्फ मक्खू निवासी गांव खोखरावाली, श्री गंगानगर राजस्थान तथा 32 वर्षीय आलमीन अंसारी निवासी दशमेश नगर कोट खालसा के तौर पर हुई है। ये सारे आरोपी कुल्फी बेचने, चांपों की रेहड़ी लगाकर लोगों की आंखों में धूल झोकतें थे। 

इस सबंध में पुलिस के आला अधिकारी डीसीपी विजय आलम सिंह व ए.डी.सी.पी -1 ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा सबसे पहले मुहम्मद अकबर पुत्र मुहम्मद फारूक निवासी कोट खालसा अमृतसर, जावेद खान पुतलीघर, उस्मान गनी निवासी गुरू नानक पुरा और कासिम पुत्र इकबाल निवासी सरकार पट्टी कोट खालसा अमृतसर को गिरफ्तार किया गया। 

अधिकारियों ने बताया कि लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए आरोपी मुहम्मद अकबर कुलफियां बेचने का काम करता था। वहीं आरोपी जावेद खान पुतलीघर मार्किट में सिथत शिमला मार्किट में चुनियों को रंगने का काम करता है। आरोपी कासिम शादियों के मौसम में कुलफियां बेचने का काम करता था। इसी प्रकार राजस्थान निवासी आरोपी मुकेश कुमार घरों में पेंट करने का कार्य करता था और आरोपी आलमीन अंसारी भी चांपों को बेचने की रेहड़ी लगाता था। इस प्रकार सभी आरोपी ऐसा कार्य करते थे कि लोगों को इन पर किसी भी प्रकार का कोई शक भी ना पड़ सके। इससे किसी को शक नहीं होता था, परंतु ये सब अंदरखाते बड़े पैमाने पर अवैध हथियार का धंधा करते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News