कलाकार ने उठाया खौफनाक कदम! दुनिया छोड़ने से पहले खोले सारे भेद

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 12:41 PM (IST)

शाहकोट (अर्शदीप): शाहकोट के एक 19 वर्षीय युवक द्वारा कथित तौर पर मानसिक परेशानी के चलते सल्फास निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता सतनाम पुत्र बलदेव राज निवासी मोहल्ला आदर्श नगर (धूड़कोट), शाहकोट ने बताया कि उनका पुत्र हरविंदर सिंह उर्फ लड्डू विवाह समारोहों और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकार के रूप में कार्य करता था। वह पहले कलाकार जोगा उर्फ ‘ताई जगीरो’ पुत्र तरसेम निवासी गांव सलैचा (शाहकोट) के साथ कार्यक्रमों में जाता था।

सतनाम के अनुसार उनका बेटा पिछले करीब 6 माह से जोगा के साथ काम पर नहीं जा रहा था। आरोप है कि इसके बावजूद जोगा लगातार उसे दोबारा काम पर आने के लिए दबाव बना रहा था और परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि 31 मई को भी जोगा ने उनके बेटे को बुलाया था, जिसके बारे में हरविंदर ने रात को उन्हें जानकारी दी थी।

पिता ने बताया कि उन्होंने बेटे को समझाया और कहा कि सुबह इस संबंध में बातचीत करेंगे। लेकिन अगले दिन तड़के करीब 4 बजे हरविंदर की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। आरोप है कि उसने बताया कि जोगा द्वारा परेशान किए जाने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकियों से दुखी होकर उसने सल्फास खा ली है। परिजन उसे तुरंत सरकारी अस्पताल शाहकोट ले गए, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर रैफर कर दिया गया। जालंधर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना शाहकोट पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर जोगा उर्फ ‘ताई जगीरो’ पुत्र तरसेम निवासी गांव सलैचा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News