CJP के समर्थन में उतरी पंजाब कांग्रेस, चन्नी को उठाकर ले गई Police, रंधावा और राजा वड़िंग भी हिरासत में

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 08:11 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पेपर लीक मामले में और CJP कार्यकर्ताओं का समर्थन करने के लिए आज राहुल गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के निकट धरना दिया। इस धरने में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के अलावा पंजाब कांग्रेस के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजा वड़िंग, सांद गुरजीत सिंह औजला, सांसद धर्मवीर गांधी सहित अन्य नेता भी शामिल हुए।

PunjabKesari, charanjit-channi-randhawa-and-raja-warring-in-custody

धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने पी.एम. आवास के बाहर 'प्रधानमंत्री इस्तीफा दो' 'गुंडागर्दी नहीं चलेगी' आदि के नारे लगाए। धरना शुरू होने के कुछ देर बाद ही दिल्ली पुलिस ने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर रंधावा और राजा वड़िंग सहित कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेताओं ने धरने के दौरान हाथों में हथकड़ियां पहनकर पुलिस द्वारा छात्रों के खिलाफ कार्रवाई का विरोध किया।

PunjabKesari, charanjit-channi-randhawa-and-raja-warring-in-custody

जानकारी के अनुसार इस दौरान दिल्ली पुलिस चरणजीत सिंह चन्नी को घसीटते हुए बस तक ले गई। इस दौरान चन्नी ने भी भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इसके अलावा राजा वड़िंग और सुखजिंदर रंधावा भी दिल्ली पुलिस के साथ आमने-सामने हो गए। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया।

PunjabKesari, charanjit-channi-randhawa-and-raja-warring-in-custody

PunjabKesari, charanjit-channi-randhawa-and-raja-warring-in-custody

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए गए नेताओं को कुछ किलोमीटर दूर जाकर छोड़ दिया। दिल्ली पुलिस की कांग्रेस नेताओं पर हुई कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News