Big Breaking :अमृतसर पुलिस कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2026 - 03:38 PM (IST)

अमृतसर : अमृतसर पुलिस कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल से बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके तुरंत बाद पुलिस ने कमिश्नर ऑफिस, डी.सी. ऑफिस और कोर्ट कॉम्प्लेक्स में स्पेशल सर्च ऑपरेशन और एंटी-सबोटाज चेकिंग शुरू कर दी।

डी.सी.पी. जुगराज सिंह ने कहा कि पुलिस टीमों ने सभी जगहों की अच्छी तरह से जांच की है लेकिन इस दौरान कोई भी संदिग्ध चीज या एक्टिविटी नहीं मिली। तीनों कॉम्प्लेक्स में हालात पूरी तरह से नॉर्मल और शांतिपूर्ण पाए गए हैं। डी.सी.पी. के मुताबिक, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से सतर्क है और किसी भी इनपुट को हल्के में नहीं लिया जा रहा है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है और आने वाले त्योहारों के मौसम और कोहरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News