मोगा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश सरकार पर बरसे अश्वनी शर्मा

punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 04:47 PM (IST)

मोगा : पंजाब की जनता बदलाव चाहती है और भाजपा प्रदेश में विकास, सुशासन और पारदर्शिता के नए अध्याय की शुरुआत के लिए प्रतिबद्ध है, यह कहना है भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का जो की आज मोगा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा शिक्षा अभियान 2026 के तहत प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करने के पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ हरजोत कमल, सह-प्रभारी कनवरवीर सिंह टौहड़ा, निधड़क सिंह बराड़, मुख्तियार सिंह महामंत्री, विनय शर्मा, राकेश शर्मा, विजय शर्मा, देव प्रिय त्यागी, हेमंत सूद, कमल घारू, मनजीत सिंह राय, सतनाम सिंह, राकेश राठौर, राहुल गर्ग, विक्की सितारा ने उनका जोशीला स्वागत किया। 

शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था, रोजगार और किसान हित जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में उद्योगों का पलायन जारी है, युवाओं में बेरोजगारी बढ़ रही है और आम आदमी महंगाई से परेशान है। भाजपा इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और जनहित की आवाज को बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की नीतियों और योजनाओं का लाभ पंजाब तक प्रभावी ढंग से पहुंचे, इसके लिए भाजपा निरंतर प्रयास कर रही है। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। 

शर्मा ने दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखती है और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस नीतियां लेकर जनता के सामने जाएगी। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी प्रदेश में मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है और जनता का विश्वास भाजपा के साथ बढ़ता जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News