अश्वनी शर्मा का तीखा वार, बोले—भगवंत मान ने पंजाबियों का मान केजरीवाल के सामने गिरवी रखा

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 02:12 PM (IST)

मोगा : मोगा में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बदलाव रैली को संबोधित करते हुए पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब गुरुओं और पीरों की धरती है और वह इस धरती पर आने के लिए गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करते हैं। अश्वनी शर्मा ने कहा कि जब वह इस रैली की तैयारी के लिए पंजाब में घूम रहा था, उस समय एक बुजुर्ग बोल रहे थे कि सिर्फ भाजपा ही पंजाब को ऐसे हालात से निकाल सकती है।

उन्होंने कहा कि आज सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ही पंजाब को बचा सकते हैं। आज पंजाब में कानून का राज नहीं है, बल्कि गुंडों और गैंगस्टर का राज है। यहां हर दिन मर्डर हो रहे हैं और फिरौती के लिए कॉल आ रहे हैं। यह सरकार आम लोगों की रक्षा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग कहते हैं कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही पंजाब को बचा सकती है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह मान सिर्फ नाम का ही मान है, उन्होंने पंजाबियों के मान को केजरीवाल के सामने गिरवी रख दिया है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि आज पंजाब का युवा नशों की वजह से बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही पंजाब को नशे से मुक्त कर सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News