ASI के बेटे ने नाबालिग पर तानी पिस्टल, 24 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुई FIR

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 10:27 AM (IST)

जालंधर (स.ह.): अमन नगर में बाइक को लेकर हुए मामूली विवाद में नाबालिग युवक पर पिस्तौल पर तानने वाले ए.एस.आई. के बेटे पर पुलिस ने 24 घंटों के बाद भी एफ.आई.आर. दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्त्ता द्वारा अभी उन्हें बयान दर्ज नहीं करवाए हैं जिसके चलते केस दर्ज नहीं हुआ।

पुलिस की जांच में सामने आया कि पुलिस मुलाजिम के बेटे द्वारा तानी गई पिस्टल लाइसैंसी था जो मुलाजिम के बेटे के नाम पर है, लेकिन अशंका जताई जा रही है कि जिन युवकों को उसने बुलाया था, उनकी डब में अवैध पिस्तौलें लगी हुई थी। थाना एक के प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि बयान दर्ज करने के बाद एफ.आई.आर. दर्ज कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन युवकों के पास अवैध हथियार होने की चर्चा है, उसकी जांच की जा रही है। जैसे ही उनकी पहचान हुई उनसे भी पूछताछ की जाएगी और बनती कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि अमन नगर में किराए के घर में रहते डीएसपी के गनमैन के बेटे ने इलाके के रहने वाले 15 वर्षीय सत्यम को घर के बाहर से बाइक निकालने का विरोध किया था। ऐसे में दोनों में तीखी बहस हो गई और ए.एस.आई. का बेटा अपने घर से पिस्टल निकाल कर ले आया व सत्यम पर तान दी। उसने उसे गोली मारने की भी धमकी दी थी लेकिन इलाके व घर की महिलाओं ने उसे रोक लिया जिसके चलते कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। हालांकि पीड़ित परिवार ने पुलिस को इस संबंधी शिकायत दे दी थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News