जालंधर: एशियन गेम्स में हॉकी टीम की जीत पर खिलाड़ी मनप्रीत के घर जश्न, मासूम बेटी ने रखी फरमाइश
punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 03:14 PM (IST)
पंजाब डेस्क : एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। इसके बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर और पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह के जालंधर स्थित घर में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की खुशी में परिवार द्वारा मिठाई बांटी गई और घर पर जश्न मनाया गया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक के लिए भी सीधे प्रवेश हासिल कर लिया।
गोल्ड मेडल जीतने के बाद मनप्रीत सिंह ने अपनी बेटी व परिवार के अन्य सदस्यों से वीडियो कॉल के जरिए बात की। इस दौरान बेटी ने मनप्रीत को कहा कि वह उन्हें लेने एयरपोर्ट आएगी इसके साथ ही जापान से लौटते समय उसके लिए खिलौने लेकर आने की फरमाइश भी की। इस मौके पर मनप्रीत की मां मनजीत कौर ने पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे देश के गौरव को बढ़ाया है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि पेरिस ओलंपिक में भी भारतीय हॉकी टीम बेहतर पर्दशन करेगी और देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल करेगी। मनप्रीत सिंह की पत्नी इली ने कहा कि टीम द्वारा एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतना बेहद खुशी का पल है। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक में भी टीम के क्वालीफाई होने पर उन्होंने खुशी जताई की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

