अमृतसर में 2 युवकों पर हमलावरों ने बरसाई गोलियां, 6 हमलावरों में से 2 की पहचान

punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 11:42 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): अमृतसर में फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुल तारा वाला स्थित दरगाह पर माथा टेकने गए दो युवकों पर 6 बजे के करीब हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। दोनों युवक गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी जिस कारण एक गुट ने दूसरे गुट के दोनों युवकों पर गोलियां चला बुरी तरह घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने 6 हमलावरों में से दो की पहचान कर ली है और मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News