80 साल की उम्र में अरविंदर सिंह बहल ने किया हैरतअंगेज कारनामा,  जीता सभी का दिल

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 11:11 PM (IST)

पंजाब डैस्क । अंतरिक्ष में जाने वाले पहले सिख के रूप में पहचान बनाने वाले अरविंदर सिंह बहल ने एक बार फिर अपने साहस और जज़्बे से सभी को हैरान कर दिया है। 80 वर्ष की उम्र में उन्होंने विंग वॉकिंग (उड़ते विमान के पंख पर खड़े होकर किया जाने वाला रोमांचक प्रदर्शन) कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

अरविंदर सिंह बहल का यह साहसिक कारनामा सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। उम्र को महज एक संख्या साबित करते हुए उन्होंने दिखा दिया कि जुनून और हिम्मत के सामने उम्र कोई मायने नहीं रखती।

उनके इस कारनामे की तुलना मशहूर गायक ब्रायन एडम्स के लोकप्रिय गीत "18 Till I Die" की भावना से की जा रही है। इस गीत का संदेश है कि इंसान को जीवनभर युवा जोश और उत्साह बनाए रखना चाहिए। अरविंदर सिंह बहल ने अपने साहसिक प्रदर्शन से इस भावना को वास्तविक रूप में जीवंत कर दिखाया।

80 वर्ष की आयु में किया गया यह विंग वॉक न केवल रोमांच का प्रतीक है, बल्कि यह भी संदेश देता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी उम्र में नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News