पठानकोट में ATM लूटने की कोशिश नाकाम, नाबालिग सहित तीन युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 03:13 PM (IST)

पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर नरोट मेहरा पुली के पास सर्विस रोड पर स्थित SBI के ATM को तोड़कर कैश लूटने की कोशिश करने वाले तीन युवकों को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। घटना की CCTV फुटेज अब सामने आई है, जिसमें युवक ATM मशीन से छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं।

जानकारी के अनुसार तीनों युवकों ने पहले ATM के अंदर लगे CCTV कैमरों पर काला स्प्रे कर दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद उन्होंने हथौड़े और छेनी की मदद से ATM मशीन को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की। इस दौरान ATM में लगे ई-सर्विलांस सिस्टम ने तुरंत मुंबई में कंट्रोल रूम को अलर्ट भेज दिया। इसके बाद पठानकोट पुलिस को सूचना दी गई और ATM का सिक्योरिटी हूटर बजने लगा। हूटर की आवाज सुनकर आरोपी मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि उस समय ATM में लाखों रुपये कैश था, जो सुरक्षित बच गया।

सदर थाना पुलिस द्वारा ASI बलविंदर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अड्डा सरना से गांव बहलोलपुर जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ATM में तोड़फोड़ करने वाले तीन युवक नेशनल हाईवे के लिंक रोड पर बहलोलपुर मोड़ के पास मोटरसाइकिल पर मौजूद हैं। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान संजू, स्कीम और एक नाबालिग के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने नरोट मेहरा पुल के पास SBI ATM लूटने की कोशिश करने की बात कबूल की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News