अकाली नेता पर हमला,  हालत गंभीर

punjabkesari.in Wednesday, May 09, 2018 - 01:59 PM (IST)

कुराली (बठला): कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गत रात अकाली दल के  एस. सी.विंग के शहरी प्रधान  जसमिन्दर सिंह पडियाला  और उसके भार्इ पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।  


पडियाला ने बताया कि वह गांव झिंगड़ां कलां में अपनी टैंट की दुकान पर बैठा था। इसी बीच 2 व्यक्तियों ने उस पर हमला कर दिया। उसके भाई हरप्रीत सिंह ने उसे बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर भी हमला बोल दिया, जिस कारण वह बुरी तरह घायल हो गया और उसकी बाजू टूट गई। 

घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से डाक्टरों ने उन्हें  चंडीगढ़ रैफर कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामला  दर्ज कर जांच शुरू कर दी है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News