Indo Pak बॉर्डर पर दिखा पाकिस्तानी गुब्बारा, BSF ने फायर कर गिराया

punjabkesari.in Tuesday, Apr 13, 2021 - 10:39 AM (IST)

बमियाल/ पठानकोट(मुनीष, आदित्य, शारदा): भारत-पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ सटे महत्वपूर्ण कस्बा बमियाल की बी.ओ.पी. सिंबल पोस्ट पर बी.एस.एफ. के जवानों को गश्त के दौरान आज तड़कसार पाकिस्तान की ओर से एक गुब्बारा आता दिखाई दिया। 

बी.एस.एफ. जवानों ने तुरंत हरकत में आते हुए उक्त गुब्बारे पर फायर किया जिसके चलते उक्त गुब्बारा भारतीय क्षेत्र में आ गिरा।  बी.एस.एफ. जवानों की ओर से उक्त गुब्बारे की जांच की गई, लेकिन उसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली तथा गुब्बारे को कब्जे में लेकर इसकी सूचना अपनेअधिकारियों को दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News