न्यूयॉर्क में 70 साल के सिख पर हमला: नाक टूटी, शरीर पर गंभीर चोटें, अब मदद के लिए आगे आई ये संस्था
punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2022 - 03:20 PM (IST)

चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन यूनाइटेड सिख अमेरिका के रिचमंड हिल में एक वृद्ध निर्मल सिंह (70) पर हमले के बाद उन्हें कानूनी मदद मुहैया कराने के लिए आगे आया है। संगठन ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में बताया कि उनकी कानूनी टीम ने दूसरे दिन ही निर्मल सिंह के पास जाकर उनका मामला नि:शुल्क लड़ने का प्रस्ताव दिया।
इसके अलावा उनकी टीम अमेरिका के विधि विभाग के संपकर् में भी है और उन्होंने न्यूयॉकर् स्टेट हेट क्राइम्स टास्क फोर्स के पास शिकायत भी दर्ज कराई है। निर्मल सिंह पर रविवार को हमला हुआ था। वह तीन अप्रैल की सुबह सात बजे सैर पर निकले थे जब रिचमंड हिल के 95 एवेन्यू और लेफटर् बोलवाडर् पर पहुंचे तभी एक अजनबी ने उनकी नाक पर मुक्का मारा। निर्मल सिंह की नाक से खून बहने लगा और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस इसे संभावित घृणा अपराध मानकर घटना की जांच कर रही है।