सावधान! अगर आपका बच्चा भी चला रहा हैं Instagram तो रखें नजर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2022 - 04:20 PM (IST)

लुधियाना: सोशल मीडिया आए दोस्ती के जाल में फंस कर युवतियां धोखे का शिकार हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला लुधियाना से सामने आया है। जानकारी के अनुसार लड़की की एक लड़के से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हो गई कि लड़के ने पीड़ित लड़कों को उसके जन्मदिन पर अमृतसर श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बहाने ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

आरोपी लड़के की पहचान कुलविंदर सिंह निवासी छपार, गांव जोधा के रूप में हुई है। लड़की  ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। उसने बताया कि आरोपी कुलविंदर ने उसे इंस्टाग्राम पर रिक्वेस्ट भेजी थी जिसके दोनों में धीरे-धीरे दोस्ती हो गई। शिकायत में बताया गया कि 22 अप्रैल को लड़की का जन्मदिन था और कुलविंदर ने उसे अमृतसर श्री दरबार में जाने की योजना बनाई।

पीड़ित लड़की ने आगे बताया कि वह कुलविंदर के साथ अमृतसर चली गई। इस समय लड़के के साथ ममेरा भाई और एक दोस्त भी था। माथा टेकने के बाद उन्होंने रात अमृतसर में भी रुकने का फैसला किया। लड़के ने 2 कमरे किराए पर लिए और खाना के बाद वह अपने अपने कमरे चले गए। इसके बाद आधी रात को कुलविंद किसी बहाने से उसके कमरे में आया और उसके साथ जबरदस्ती की। यही नहीं कुलविंदर उससे मारपीट भी की और उसकी तस्वीरें खींची। लड़की ने बताया कि उसकी शिकायत के 3 महीने बात जांच चली है। पुलिस ने आरोपी कुलविंदर के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है जिसके पकड़ने के लिए छानबीन की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News