थार में चौड़े टायर लगवाने वाले सावधान! स्टाइल दिखाने के चक्कर में पड़ सकते हैं लेने के देने

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 12:01 AM (IST)

लुधियाना, (सुरिंद्र सन्नी): शहर के एक युवक का थार गाड़ी में चौड़े टायर डलवाने पर वाहन मोडिफिकेशन के जुर्म में चालान किया गया है। इस संबंधी पुलिस विभाग को सोशल मीडिया के माध्यम से एक शिकायत भी मिली थी। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई। 

उक्त युवक मॉडल टाउन का रहने वाला है। जिसने अपनी थार गाड़ी में नियमों के विपरीत चौड़े टायर डलवा रखे थे। मोटर व्हीकल एक्ट की बात करें तो गाड़ी के टायर डलवाने में भी नियम है।अपनी मर्जी से गाड़ी के टायर का साइज नहीं बदलवा सकते। गाड़ी के टायर ओवरसाइज करवाने से वाहन की ब्रेकिंग तथा कंट्रोल में दिक्कत आ सकती है। 

पुलिस विभाग को शिकायत मिलने के बाद गाड़ी के नंबर के आधार पर जोन इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनीता कौर ने युवक की पहचान कर उसका मोडिफिकेशन के जुर्म में चालान किया है, जिसकी जुर्माना राशि 5 हजार रुपए है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य लोगों को भी अपील की है अपने वाहन नियमों के अनुरूप ही चलाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News