जालंधर में ट्रैफिक जाम! अगर आप इस चौक की तरफ जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान

punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2026 - 05:54 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में ट्रैफिक जाम के कारण राहगीरों को अकसर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है, वहीं ऐसा ही नजारा आज ए.पी.जे. से गुरु नानक मिशन को जाने वाली सड़क पर देखने को मिला। जी हां, अगर आप ए.पी.जे. से गुरु नानक मिशन चौक की ओर जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि आप लंबे जाम में फंस सकते हैं। दरअसल ए.पी.जे. से गुरु नानक मिशन चौक की ओर जाने वाली सड़क पर भारी जाम लग गया है तथा कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। फ्लाईओवर पर भी जाम की स्थिति बनी हुई है। वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके चलते मिनटों का सफर घंटों में तब्दील हो गया है। जाम के कारण राहगीर परेशान हैं, वहीं ट्रैफिक पुलिस भी यातायात को सुचारू करवाने में जुटी हुई है। पुलिस की ओर से जाम खुलवाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News