Australia Job का झांसा देकर ठगे लाखों रुपए, पठानकोट के व्यक्ति पर मामला दर्ज
punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 01:28 PM (IST)
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। गुरदासपुर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया भेजने और वहां एक कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 13.90 लाख रुपये की ठगी करने का केस दर्ज किया है।
पुलिस के जांच अधिकारी वरिंदर पाल के अनुसार, शिकायतकर्ता सोम लाल निवासी घुराला थाना तिबड़ ने बताया कि उसके बेटे करण कुमार को ऑस्ट्रेलिया भेजने और वहां एक कंपनी में नौकरी दिलाने का वादा करके उससे कुल 13,90,000 रुपये लिए गए। शिकायत की जांच डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, कमांड सेंटर गुरदासपुर ने की। जांच के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुनील सिंह निवासी दलपत खाकरा, थाना नरोट जैमल सिंह, जिला पठानकोट के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

